-->

Wednesday, 29 July 2015

यहां महिलायें लगाती हैं नकली दाढ़ी मूंछ

विरोध जताने का सबका अपना तरीका होता
हैऔर आजकल तो कई बड़े संगठन विरोध प्रदर्शन के
लिए विभिन्न अजीबोगरीब तरीकों को अपना
रहे हैं।
फ्रांस में महिलाओं के एक संगठन ने भी विरोध
प्रदर्शन के लिए कुछ इसी तरह का अजीब तरीका
अपनाया है।
फ्रांस में पुरुष प्रधान व्यवस्था का विरोध करने
के लिए वहां कि महिलायें पुरुष वर्चस्व वाली
बैठकों में नकली दाढ़ी मूंछ लगाकर बेधड़क घुस
जाती हैं। ला बार्बे नामक संगठन से जुड़ी इन
महिलाओं का मानना है कि फ्रांस के
सामाजिक जीवन में पिछले 100 सालों से कुछ
भी बदलाव नही हुआ है।
महिलाओं का मानना है कि पहले पुरुष दाढ़ी-मूूंछ
रखा करते थे लेकिन आज के पुरुष दाढ़ी मूंछ नही
रखते। लेकिन उनकी मानसिकता अभी भी वही
है उसमें कोई बदलाव नही आया है।
अब इस संगठन की महिलाएं उन उच्च स्तरीय बैठकों
को निशाना बनाती हैं जिनमें ज्यादातर पुरूष
ही हिस्सा लेते हैं। महिलाएं उन्हें धिक्कारते हुए
अपना विरोध पत्र सौंपती हैं।

Share this:

Related Posts
Disqus Comments