तुर्की की सात फुट लंबी 17 साल की
लड़की
तुर्की की सात फुट लंबी 17 साल की
लड़की रूमेसा गेल्गी का नाम सबसे लंबी लड़की के
रूप में गिनीज बुक में दर्ज किया गया है।
रूमेसा 11वीं कक्षा में पढ़ती है। एक बीमारी
(वीवर सिंड्रोम) की वजह से उसका शारीरिक
विकास उम्र के लिहाज से बहुत ज्यादा हो
गया है। लंबाई की वजह से रूमेसा चल फिर नहीं
पाती। उसके लिये खास व्हीलचेयर बनायी
गयी है। उसके जूते भी अमेरिका में विशेषरूप से
बनाये गये हैं। तुर्की के सफरान बोलू शहर
निवासी रूमेसा गेल्गी अपने माता-पिता और
बडे़ भाई-बहनों के साथ रहती है।
हालांकि रूमेसा को अपनी लंबाई की वजह से कई
परेशानियां झेलनी पड़ती हैं, लेकिन इसके बावजूद
वह इसे एंज्वॉय करती हैं।
रूमेसा ने बताया कि लोग पहले उसका मजाक
उड़ाते थे, लेकिन उसने लंबे होने की खूबियों पर
ध्यान दिया। रूमेसा का कहना है कि उसे सबसे
अलग दिखना पसंद है और वह ऊंची जगह पर रखी
चीजों को भी आसानी से निकाल लेती है।
रूमेसा का नाम सितंबर 2015 में प्रकाशित होने
वाले गिनीज बुक के संस्करण में दर्ज किया
जायेगा। फिलहाल उसे गिनीज बुक की तरफ से
सर्टिफिकेट जारी किया गया है।